लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: मोहनलालगंज में गांव के एक व्यक्ति के रिश्तेदार दीपू ने बाइक देने से मना करने पर किसान उमेश कुमार को मारा पीटा। उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर झुलसा दिया। तेजाब पड़ने से किसान की आंख, चेहरा बुरी तरह झुलस गया। किसान का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी दीपू उसके बाद किसान की बाइक लूटकर फरार हो गया। लूटी हुई बाइक मोहनलालगंज पुलिस को उन्नाव में मिली है। मोहनलालगंज एसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोड़रा रायपुर गांव में किसान उमेश रहते हैं। उमेश ने पुलिस को बताया कि गांव के ननकऊ के कहने पर वह उनके रिश्तेदार उन्नाव असोहा निवासी दीपू को बाइक से शनिवार को भदेसुवा की ओर ले गया। आरोप हैकि इसके बाद दीपू उमेश को भागूखेड़ा की ओर जबरन ले गया। वहां पर उमेश की बाइक मांगने लगा। उमेश ने दीपू को बाइक देने से साफ मना कर ...