लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: दो माह में 50 से अधिक मामले पकड़े गए जिले की तहसीलों में 158 मामले स्टाम्प चोरी के पकड़े गए लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मोहनलालगंज तहसील में आवासीय और व्यावसायिक भूमि को कृषि भूमि दर्शाकर कम स्टाम्प शुल्क पर बैनामे कराने का खेल बड़े पैमाने पर पकड़ा गया है। अप्रैल और मई में हुई जांच के दौरान अकेले मोहनलालगंज में 50 से अधिक मामलों में स्टाम्प चोरी की पुष्टि हुई है, जिनमें करीब 4.27 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का आकलन किया गया है।

स्टाम्प चोरी की जांच स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग की जांच में सामने आया कि सीजी सिटी से लेकर गोसाईंगंज तक के इलाके में धारा-143 के तहत कृषि से आवासीय उपयोग में परिवर्तित हो चुकी जमीनों को भी दस्तावेजों में कृषि भूमि दिखाकर रजिस्ट्री कराई गई। इससे खरीदारों और विक्रेताओं ने कम स्टाम्प शुल्क अ...