लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। मोहनलालगंज पुरसेनी के रानीखेड़ा निवासी पवन के घर में शुक्रवार दोपहर को परिजन बाहर गए थे। घर में ताला लगा था। पवन के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से पहले बाइक सवार तीन चोर पहुंचे। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर पहुंच लाखों रुपए के जेवरात, पांच हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार तीन संदिग्ध चोर कैद हुए है। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...