लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: घटना मोहनलालगंज के राजाखेड़ा गांव की गुरुवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजामोहनलालगंज, संवाददाता।मोहनलालगंज के राजाखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। फर्राटा पंखे का तार बोर्ड में लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गई।राजाखेड़ा निवासी प्रमोद पत्नी गीता (24) और डेढ़ वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ रहता है। प्रमोद के अनुसार गुरुवार सुबह वह काम पर चला गया था। घर में गीता अकेली थी। गीता कमरे में फर्राटा पंखा चलाने के लिए उसका प्लग बोर्ड में लगा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: फर्राटा पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से गृहिणी की मौत कुछ देर बाद सास घर पहुंची तो बहू को फर्श पर बेसुध पड़ा देखकर चीख पड़ी। शोर सुन...