लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: मोहनलालगंज में लगभग 60 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही अन्नपूर्णा ग्रीन सिटी पर गुरुवार को एलडीए ने बुलडोजर चलाया। इस दौरान निजी विकासकर्ता द्वारा स्थल पर किये गये निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, निराला नगर में होटल मानसरोवर के बेसमेंट में संचालित किचन को सील किया गया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि हरिद्वार मिश्रा, एके सिंह व अन्य द्वारा मोहनलालगंज के ग्राम-भौंदरी में बाईपास रोड पर लगभग 60 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अन्नपूर्णा ग्रीन सिटी विकसित की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: होटल समादा के बेसमेंट में चल रहा अवैध बैन्क्वेट हॉल सील एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित...