Lucknow News: मोहनलालगंज के चेयरमैन के बेटे को शिक्षक ने पीटा, टूटा दांत
लखनऊ, अगस्त 24 -- Lucknow News: रायबरेली रोड के बिरूरा गांव स्थित एक निजी विद्यालय में सोमवार को बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक शिक्षक ने कक्षा छह के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चे का दांत टूट गया। बच्चा नगर पालिका के चेयरमैन राजेश रावत का पुत्र है। स्कूल से घर पहुंचने पर बच्चे ने पिता को आपबीती बताई। राजेश ने बताया कि छुट्टी के बाद शिक्षक ने बेटे के चेहरे पर कई मुक्के मारे। एक दांत टूटने के साथ ही मुंह में अंदरूनी चोटें आई हैं। इलाज के बाद भी बच्चा गहरे सदमे है। चेयरमैन राजेश रावत ने पीजीआई थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.