लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र निदेशक ने जिले में मोबाइल वेटरनरी यूनिट व कॉल सेंटर के संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। इसके लिए उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमेन्द्र सिंह सोलंकी (मोबाइल नंबर 8376003993) को नामित किया गया है। उनके साथ पशुधन प्रसार अधिकारी धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (मोबाइल नंबर 9450195814), मास्टर फ्लेयर पियूष कुमार (मोबाइल नंबर 9415184493), अपर सांख्यकीय अधिकारी संजीव कुमार (मोबाइल नंबर 9415755696) तथा पशुधन प्रसार अधिकारी अमित सिंह (मोबाइल नंबर 8765829340) को नामित किया है। संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार की होगी। लाभार्थियों का पूरा विवरण नियमित रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...