लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर फोन पर बात कर रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। हुसैनगंज पुलिस ने रविवार को दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। हरदोई के संडीला स्थित आशरफा टोला निवासी सोनू राठौर से शनिवार को चारबाग स्टेशन पर से लुटेरे मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। हुसैनगंज पुलिस ने बाल विद्या मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान रितिक लोधी निवासी करेहटा, ऐशबाग, राजेंद्रनगर और प्रेम शर्मा, निवासी श्रम विहार, नगर, मानकनगर, आलमबाग के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- मोबाइल लूटकर भागे दो बदमाश, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...