लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: मोतीनगर चौराहे पर शाम करीब सात बजे ट्रांसफार्मर पर एक बिल्ली कूद गई। इससे तेज धमाके के साथ बड़े इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत यूपीआईएल उपकेंद्र पर फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद लेसा टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट दुरुस्त करने में जुट गई। लगभग पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 8:45 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। --------केबल फाल्ट से दामोदर अपार्टमेंट की बत्ती गुललेसा के विश्वविद्यालय उपकेंद्र के अंतर्गत दामोदर अपार्टमेंट में शाम सात बजे अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हो गया। इससे अपार्टमेंट की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे परेशान आवंटियों ने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत किया, लेकिन कर्मचारियों को फाल्ट लोकेटर मशीन न मिलने से केबल दुरुस्त नहीं हो सकी। इससे देर रात तक अंधेर...