Lucknow News: मोटे मुनाफे का झांसा, साइबर ठगों ने बुजुर्ग से ऐंठे 65 लाख
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: इंदिरानगर में शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर कई गुना मुनाफे का लालच देकर साइबर जालसाजों ने एक बुजुर्ग से 65 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को स्टॉक ब्रोकर कंपनी का कर्मी बताकर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और डीमैट अकाउंट में करोड़ों का मुनाफा दिखाकर विड्राल के नाम पर रुपये वसूले। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंदिरानगर निवासी 67 वर्षीय नरेंद्र कुमार राव ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनके व्हाट्सएप पर शेयर ट्रेडिंग का मैसेज आया। संपर्क करने पर जालसाजों ने खुद को रुद्रा शेयर्स स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड का कर्मचारी बताया। ट्रेडिंग, आईपीओ और ब्लॉक ट्रेडिंग में निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया गया। कंपनी के प्रोफेसर सुनील बंसल के नाम से रोजाना लेक्चर चलाए गए और रिलेशनशिप मैने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.