Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई टूटी चेन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार राजीव नगर घोसियाना निवासी रंजीत सिंह की 70 वर्षीय मां कल्पना देवी मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे घर के पास टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर कॉल्विन स्कूल की तरफ भाग गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को तेलीबाग चौराहे के पास से आरोपी मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से सआदतगंज का रहने वाला है और वर्तमान में खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.