Lucknow News: मेदांता अस्पताल के पास अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम-पुलिस दल का घेराव, हंगामा
लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल के आसपास मंगलवार को नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कर्मचारियों की दुकानदारों से तीखी नोकझोंक हो गई। नाराज दुकानदारों ने नगर निगम की टीम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम की टीम सड़क किनारे और अस्पताल के आसपास लगी अस्थायी दुकानों को हटाने पहुंची थी। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम ने उन्हें सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया। उनका कहना है कि टीम ने अचानक कार्रवाई शुरू कर दी और दुकानों का सामान जबरन वाहनों में भरकर ले जाने लगी। दुकानदारों ने नगर निगम की टीम का घेराव किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। नगर निगम की टीम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.