लखनऊ, अक्टूबर 21 -- Lucknow News: बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. प्रह्लाद प्रसाद ने मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा की मिसाल पेश की। 80 वर्षीय डॉ. प्रसाद के निधन के बाद उनकी पूर्व में इच्छा के अनुसार परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर लोहिया संस्थान के एनोटॉमी विभाग को सौंपा। देहदान से मेडिकल छात्रों को पढ़ाई में मदद मिलेगी। लोहिया संस्थान के एनोटॉमी विभाग के डॉक्टरों ने डॉ. प्रह्लाद प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति आभार जताया। कठिन समय में परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान कर देहदान के संकल्प को पूरा किया। यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...