लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: मुलायम तिराहे पर दो दुकानों में चोरी लखनऊ। मुलायम तिराहे के पास दो दुकानों में कई लाख रुपए का सामान व नकदी चोरी हो गई। दोनों पीड़ित ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है। बाराबंकी के गौरव अवस्थी जानकीपुरम अभिषेक पुरम में किराए पर रहकर मुलायम तिराहे पर अवस्थी पान शॉप दुकान चलाते हैं। गौरव के मुताबिक चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 65 हजार का सामान, 12 हजार नकद चुरा ले गए। वहीं, पिंक सिटी तिवारीपुर के अमित गुप्ता ने बताया कि मुलायम तिराहे पर ही उनकी गोविंद पान शॉप से 55 हजार की सिगरेट, 10 हजार रुपए नकदी चोरी हो गई। इलाके में आए दिन हो रही चोरियों पर दुकानदारों में रोष है।

दहेज में कार नहीं दी तो तीन तलाक दिया लखनऊ। बाराबंकी जैदपुर की निवासी आफरीन फातिमा का आरोप है कि दहेज में कार नहीं दे पाने पर विकास नगर निवासी शाहब...