Lucknow News: मुख्य सचिव से मिले प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एसपी गोयल से वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करने को कहा। साथ ही कहा कि अच्छा शासन वही है, जिसमें निर्णय पारदर्शी हों, कार्यों में जवाबदेही हो और आम नागरिक को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक कठिनाई के मिले। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विभागीय समन्वय को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
वन संर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.