Lucknow News: मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के खाते से 55 हजार निकाले
लखनऊ, सितम्बर 10 -- Lucknow News: साइबर जालसाजों ने मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित पुलिसकर्मी ने पारा थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पीड़ित का आरोप है कि बिना ओटीपी के ही यूपीआई से रुपये निकाल लिए गए। बुद्धेश्वर विहार कॉलोनी भपटामऊ निवासी प्रवीण कुमार उपाध्याय मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हैं। उन्होंने पारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। तीन सितंबर की शाम करीब 6:20 और 6:21 बजे उनके खाते से दो बार में रुपये निकाले गए। उनके मुताबिक पहली बार में 30 हजार और दूसरी बार 25 हजार 22 रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर किए गए। प्रवीण के मुताबिक दोनों लेनदेन उनकी जानकारी के बिना हुए। उन्होंने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही खुद यह भुगतान किया। खाते से रकम निकलने की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.