लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: शहर के तीन इलाकों में एक युवती, ई रिक्शा चालक और मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। सभी मामलों में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतकों के खुदकुशी की वजह नहीं पता चल सकी है। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि पिपरौली निवासी ललित कुमार रावत ने सोमवार रात पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन प्रीति (24) ने पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। ललित ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य उन्नाव के रम्मा खेड़ा गांव में मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। प्रीति ने साथ जाने से मना कर दिया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: ,युवक,ने,फांसी,लगाकर,की वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो प्रीति फंदे से लटकी मिली। परिजनों के मुताबिक प्रीति मानसिक रुप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज चल रहा था।कैसरबा...