लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज कपूरथला के साईं मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने एक ईवी स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईवी स्कूटर सवार नेतराम मिठाई कारोबारी का बेटा अलीगंज सेक्टर जी निवासी प्रांशू अग्रवाल (27) बुरी तरह से जख्मी हो गया। परिजन प्रांशू को ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन से उसका पैर काटने की नौबत आ गई। बेटे प्रांशू का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पीड़ित के पिता अनूप अग्रवाल ने अलीगंज थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने और एफआईआर में गंभीर धाराएं बढ़ाने के लिए पिता अनूप ने शुक्रवार को जेसीपी कानून एवं व्यवस्था बब्लू कुमार समेत अन्य पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है। ...