लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. तृप्ति यादव को उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से तीन वर्ष के लिए शोध परियोजना स्वीकृत की गई है। इस शोध में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले माहू कीटों को नियंत्रित करने में गुबरेला की भूमिका का अध्ययन किया जाएगा। शोध का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि गुबरेला केवल माहू को खाकर ही उनकी संख्या कम करता है या उसकी मौजूदगी से भी माहू के व्यवहार और प्रजनन पर असर पड़ता है। इसके तहत यह देखा जाएगा कि गुबरेला की गंध, उपस्थिति और गतिविधियों से माहू के भोजन करने, प्रजनन करने और उनकी संख्या बढ़ने पर क्या प्रभाव पड़ता है।माहू गेहूं, सरसों और सब्जियों सहित कई फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। किसान इनसे फसलों को बचाने के लि...