Lucknow News: मार्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन
लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: बाइक सवार बदमाशों ने जानकीपुरम सेक्टर-जे में कुर्सी रोड पर शुक्रवार को मार्निंग वॉक पर निकले डॉ. पवन कुमार की चेन लूट ली। बदमाशों ने पीछे से कंधे पर हाथ रखकर डॉ. को रोका था। डॉ. जबतक कुछ समझते बदमाशों ने झपट्टा मार कर चेन लूट ली और भाग निकले। पांच दिन में लूट की यह दूसरी वारदात हुई। पवन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। यहां जानकीपुरम सेक्टर-जे में रहते हैं। शुक्रवार को रोजाना की तरह मार्निंग वॉक पर निकले थे। इस बीच कुर्सी रोड पर जनता इंटर कॉलेज के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके पास आकर कंधे पर हाथ रखा। पीछे मुड़कर देखा तो इतने में झपट्टा मार कर दोनों चेन लूटकर भाग निकले। दोनों हेलमेट लगाए थे। शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे पर उन्हें पकड़ नहीं सके। बदमाश भाग निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.