Lucknow News: मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप, पुलिस ने पीड़ित पर की कार्रवाई
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: गौरा गांव में मारपीट कर नकदी छीनने और मोबाइल व बाइक क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के साथ ही शिकायतकर्ता पीड़ित का भी शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पीड़ित पर कार्रवाई किए जाने से मोहनलालगंज पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। गौरा निवासी घुईयादीन के मुताबिक शनिवार की शाम साढ़े सात बजे वह घर लौट रहा था। रास्ते में देवी मंदिर के पास पप्पू ने उसे रोककर मारपीट की। आरोप है कि पप्पू ने उसकी जेब से 95 सौ रुपए छीन लिए। साथ ही मोबाइल और बाइक को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित ने घटना की सूचना यूपी 112 पर दी थी, जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों को मोहनलालगंज थाने पहुंचाया गया।
पीड़ित ने पुलिस पर लगाए आरोप पीड़ित ने पुलिस पर लगाए थे आरोप पीड़ित घुईयादीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.