लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: चिनहट थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मामा द्वारा दी गई गालियों से हताश एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटियारी इलाके की कलवारी बस्ती निवासी कविता यादव (30) की शादी 8 जून 2022 को सचिन यादव से हुई थी। सचिन क्रोमा कंपनी में नौकरी करता है। कविता जीएनएम का कोर्स कर रही थी। वह पति के साथ, मां संगीता और भाई के साथ मटियारी में रहती थी। परिवार का एक तीन साल का बेटा भी है। भाई ने बताया कि परिवार का बस्ती में रहने वाले मामा गोरखनाथ से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर मामा अक्सर फोन पर पूरे परिवार को गाली-गलौज करते थे। गुरुवार को बस्ती में पंचायत कर सुलहनामा भी हुआ था। इसमें मामा ने दोबारा ऐसी हरकत न करने के लिए लिखित में दिया था। इस...