लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: -माटी-9 में विकास से लोक संस्कृति तक दिखा पूर्वांचल का रंग, आठ विभूतियों को मिला माटी सम्मान -एसजीपीजीआई लखनऊ के स्पोक-हब मॉडल से पूर्वांचल के मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा जा रहा: ब्रजेश पाठक लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

विकास, चिकित्सा और लोक संस्कृति का संगम पूर्वांचल केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि अपनी कला, संस्कृति, परंपरा और मेहनत से देश को दिशा देने वाली भावना है। बदलते पूर्वांचल में विकास की रफ्तार के साथ अपनी लोक संस्कृति और विरासत को बचाए रखना भी जरूरी है। शनिवार को गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में आयोजित पूर्वांचल महोत्सव माटी-9 में विकास, चिकित्सा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से लेकर लोकगीत, नृत्य, कविता और हास्य नाटक तक पूर्वांचल के विभिन्न रंग दिखाई दिए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे आयोज...