लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता नक्खास चौराहे पर गुरुवार दोपहर दवा लेकर घर लौट रही एक महिला को दो युवकों ने टक्कर मारकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोशी की हालत में आरोपित उसकी सोने की चेन उतारकर फरार हो गए।नाला बेगमगंज, कहारों का अड्डा निवासी माया कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार दोपहर दवा लेकर घर वापस आ रही थीं। नक्खास चौराहे पर हाजी साहब मिठाई की दुकान के पास दो अज्ञात युवकों ने टक्कर मार दी। माया का आरोप है कि बहस के दौरान एक युवक ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। पदार्थ सूंघते ही उन्हें तेज चक्कर आने लगे और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गईं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: महिला से हुई छिनैती, मुकदमा दर्ज इसी बीच दूसरे युवक ने उनके गले से सोने की चेन निकाल ली और दोनों मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद ह...