लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: इंदिरा नगर आवासीय महासमिति ने हर रविवार को पार्कों और प्रतिमाओं की सफाई-धुलाई का संकल्प लिया है। इसी क्रम में रविवार को बुद्धा पार्क सेक्टर 12 इंदिरानगर में सफाई और पार्क में बुद्ध की प्रतिमा की सफाई-धुलाई करके नमन किया। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कोरोना काल के समय से पार्कों की सफाई और महापुरुषों व शहीदों की प्रतिमा की सफाई-धुलाई का बीड़ा उठाया गया था, जिसमें सभी सामाजिक संगठनों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। महासमिति के अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन, सुभाष शर्मा, आर चंद्रा, कैलाश जैन आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...