लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने शहर में साफ-सफाई, रोड कटिंग, निर्माण सामग्री और मलबा निस्तारण के साथ बरसात के दौरान जलभराव की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं।

महापौर के निर्देश महापौर ने कहा कि कई क्षेत्रों में सड़क कटान, निर्माण सामग्री और मलवा पड़े होने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा पर्याप्त फील्ड निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने सभी अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, नगर अभियंता, सहायक एवं अवर अभियंता, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी तथा सफाई व खाद्य निरीक्षकों को अपन...