Lucknow News: महापौर ने जलकल के मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र
लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को जलकल विभाग के दो मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। महापौर ने सरिता व राहुल गुप्ता को गैंगमैन के पद पर नियुक्ति प्रदान किया। महापौर ने दोनों नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की। इससे पहले 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया। लेखा विभाग के सहायक लेखाधिकारी अशोक कुमार सिंह, जोन-2 के गैंगमैन लक्ष्मण शाह, जोन-5 के पम्पचालक जर्रार हुसैन, जोन-5 के गैंगमैन महेश चन्द्र तथा जोन-6 के सफाई कर्मचारी राज कुमार को अंगवत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी में पर्यावरण मित्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.