लखनऊ, अक्टूबर 20 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने मंगलवार को जिला कारागार हमीरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं तथा विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान महानिदेशक कारागार द्वारा पुरुष बैरकों का निरीक्षण कर तलाशी कराई गई। उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी तथा बंदियों से संवाद कर कारागार में उपलब्ध सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महानिदेशक कारागार ने भोजनालय का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कारागार चिकित्सालय के निरीक्षण...