लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मवैया में सड़क किनारे अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों पर सोमवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। जोन-5 की टीम ने मवैया तिराहे से रेलवे छत्ता पुल तक अभियान चलाकर सड़क किनारे लगाए गए ठेले, गुमटियां और काउंटर हटाए। कार्रवाई से कुछ देर के लिए अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही। कुछ ने विरोध किया।नगर निगम टीम ने अभियान के दौरान छह ठेले, चार गुमटियां और दो काउंटर हटाए, जबकि एक लकड़ी का ठेला जब्त किया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि सड़क और सार्वजनिक स्थान पर दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम ने क्षेत्र में गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथीन के इस्तेमाल के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान 3000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...