Lucknow News: मवैया आउटर पर वंदे भारत का गेट खुलवाकर यात्री से वसूले तीन हजार रुपये, दो ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: राजधानी के चारबाग और लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन की नाक के नीचे ऑटो चालकों की दबंगई और मनमानी वसूली लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। ताजा मामले में, मवैया आउटर पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑटोमेटिक गेट जबरन खुलवाकर एक यात्री को उसमें चढ़ाने के एवज में ऑटो चालकों ने तीन हजार रुपये ठग लिए। सुरक्षा में हुई इस गंभीर सेंध की शिकायत के बाद आरपीएफ (लखनऊ जंक्शन) के प्रभारी अमित राय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी ऑटो चालक नितिन राजपूत और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह ठगी एक सोचे-समझे रैकेट का हिस्सा है। दरअसल, सुबह के वक्त कई यात्री गलती से लखनऊ जंक्शन (छोटी लाइन) जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.