लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: मलेरिया विभाग में जांच के बाद भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बावजूद मलेरिया निरीक्षक को नियम विरुद्ध पदोन्नति किए जाने का मामला डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक के पास पहुंच गया। गुरुवार को जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि जवाहर भवन के चतुर्थ तल स्थित अपर निदेशक मलेरिया और वीबीडी के संयुक्त निदेशक डॉ. विकास सिंघल पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद भी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई न करते हुए उसे नियम विरुद्ध पदोन्नति दी गई है। ऐसे में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...