लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: मलिहाबाद के ढेंढेमऊ गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को बदमाशों ने एलआईसी एजेंट समरेंद्र कुमार (35) को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की सहायता से समरेंद्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात की वजह रंजिश बताई जा रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। मलिहाबाद के सैफलपुर गांव का समरेंद्र कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम का एजेंट है। शुक्रवार देर शाम ढेंढेमऊ गांव में पेट्रोल पंप के पास दुर्गेश जन सेवा केंद्र पर समरेंद्र फोटो कॉपी करा रहा था। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बंजारी मोड़ के समीप मिट्टी कारोबारी को बदमाशों ने मारी, गोरखपुर रेफर तभी हमलावर पैदल उसके नजदीक पहुंचा। समरेंद्र की कनपटी पर असलहे...