Lucknow News: मलिहाबाद-माल के रास्ते को छोटा करने वाले पुल का 22 फीसदी काम पूरा
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: मलिहाबाद-माल मार्ग और आम मंडी पर लगने वाले जाम को हमेशा खत्म करने के लिए बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज के काम ने तेजी पकड़ ली है। माल रेलवे क्रासिंग पर बनाए जा रहे इस ब्रिज के माल की तरफ के सारे 11 खंभे बन कर तैयार हो चुके हैं। अब इसकी छत की ढलाई का काम शुरू होने वाला है, जिसके लिए लोहे का खांचा बनाया जा रहा है। मलिहाबाद और दिलावरनगर रेलवे स्टेशन के बीच माल रेलवे क्रासिंग नंबर 233 बी पर इस आरओबी का निर्माण 126 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। एक किलोमीटर लंबा और दो लेन का इसे बनाया जाएगा। सेतु निगम ने पुल का निर्माण कार्य इसी साल अप्रैल में शुरू किया, इसे पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2029 है। यह पुल कुल 22 खंभों पर बनाया जाना है, जिसमें माल की तरफ के 11 खंभे खड़े कर दिए गए हैं। सेतु निगम के अधिकारियों के अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.