लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम के मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप दुबे को गिरफ्तार होकर जेल जाने वाले आरोपितों की संख्या अब पांच हो गई है। पुलिस ने बताया कि 28 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे पत्रकारपुरम चौराहे के पास मनीष ईटिंग प्वाइंट पर रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई थी। आरोप है कि प्रणव शुक्ला अपने साथियों संग होटल पहुंचा और वहां मनीष गौर तथा कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान पिस्टल से की गई फायरिंग में होटल कर्मी अखिलेश घायल हो गया था। घटना के बाद हमलावरों ने अंकित सिंह के घर पहुंचकर भी गोली चलाई थी। साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। मामले में गोमती...