लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) ग्राम्य विकास संजय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वह आयुक्त ग्राम्य विकास के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।उनके ऊपर उन्नाव में उपायुक्त (स्वतः रोजगार) राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती के दौरान वित्तीय अनियमितता का आरोप है। उनके द्वारा लोकपालों का कार्यकाल 15 मार्च 2026 को पूर्ण होने के पश्चात उनका कार्यकाल विस्तार नवीनीकरण के संबंध में कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया। संबंधित विशेषज्ञ के ऊपर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। केंद्र सरकार के निर्देशों व शासनादेश का उल्लंघन करने, मनरेगा के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कोई उचित पर्यवेक्षण, कार्यवाही न कर...