लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यह भी पढ़ें- Lucknow News: मतदाता के सूची में 10 बार नाम होने पर ईआरओ व दो एईआरओ पर कार्रवाई, होगी एफआईआर मतदाता सूची में एक के बाद एक गड़बड़ियां उजागर हो रही है। पीलीभीत के बाद आजमगढ़ के विकास यादव का मतदाता सूची में 10 बार नाम होने पर चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है। कंप्यूटर सहायक व पांच बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को मतदान कार्य से हटाकर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) यानी एसडीएम व दो सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) पर विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं ईआरओ, दो एईआरओ, कंप्यूटर सहायक व पांच बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें- यूपी में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर विशेष अभियान, आज सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओजांच में स...