Lucknow News: मण्डलायुक्त की फटकार के बाद भी नहीं सुधरी सीवर समस्या
लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: तकरोही में अम्बेडकर चौराहे के पास पंचशील विहार में पिछले छह माह से सीवर उफना रहा है। दर्जनों शिकायतें हो चुकी हैं। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत का फर्जी निस्तारण हो गया, लेकिन मौके पर अब तक कोई पहुंचा ही नहीं। जानकीपुरम के सरस्वतीपुरम में सीवर ओवर फ्लो हो रहा। शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस है। इसी तरह दर्जनों शिकायतें लम्बित हैं और जलकल विभाग के अधिकारी फर्जी निस्तारण करने में जुटे हैं। यह हाल तब है जब मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत पिछले दिनों जलकल मुख्यालय का निरीक्षण कर शिकायतों के फर्जी निस्तारण की हकीकत खुद पकड़ी थी। उन्होंने अफसरों को फटकार भी लगाई थी। फिर भी अफसर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं。
पंचशील विहार की समस्याएँ पंचशील विहार के अमित शर्मा ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले छह माह से सीवर उफना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.