Lucknow News: मड़ियांव में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, छह जुआरी गिरफ्तार, तीन लाख से अधिक नकदी बरामद
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता । पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में चल रहे एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वहां जुआ खेल रहे छह अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान मौके से 3,05,000 रुपये की जुए की फड़ और 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए, वहीं आरोपियों की जामा तलाशी में उनके पास से 5,010 रुपये नकद भी मिले। पुलिस के अनुसार, काफी समय से मुखबिर के जरिए इलाके में जुआ खेले जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर मड़ियांव थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम ने चुपचाप घेराबंदी करते हुए मौके पर छापा मारा, जिससे मौजूद जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला और सभी छह लोग जुआ खेलते हुए पकड़ लिए गए। गिरफ्तार सभी आरोपियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.