Lucknow News: मछली विक्रेता का शव गोमती उतराता मिला
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: मछली विक्रेता का शव गोमती उतराता मिला लखनऊ। ठाकुरगंज में गोमती नदी में शुक्रवार को लापता मदेयगंज के कदम रसूल वार्ड झबजाली टोला के शाहबान (25) का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता मो. रिजवान ने पुलिस को बताया कि बेटा शाहबान मछली बेचने का काम करता था। वह बुधवार को गोमती से मछली पकड़कर बेचने के लिए अपने साथी भूरे और आदर्श के साथ मड़ियांव स्थित ताड़ी खाना मछली मंडी गया था। उसके पास करीब 16 हजार रुपए थे। उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। पत्नी मोना ने कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। पड़ताल की तो पता चला कि दोनों दोस्त दुकान लगाने आए थे। बिक्री के बाद रात साढ़े नौ बजे वह सब चले गए थे। उसके बाद से शाहबान का कुछ पता नहीं चल रहा था। पिता ने मदेयगंज थाने में गुरुवार रात ही बेटे शाहब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.