लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: तेलीबाग की आम्रपाली कॉलोनी में मंगलवार सुबह वकील शशि भूषण मिश्रा के घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में किचन, पोर्च, सीढ़ियां और भूतल के कमरे लपटों की चपेट में आ गए। पहली मंजिल के कमरे में वकील का 10 साल का बेटा आरव फंस गया। उसे बचाने के लिए पड़ोसी प्रदीप मिश्रा ने मजदूरों की मदद से कमरे की खिड़की तोड़ी। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर पुलिस ने दो दमकल से मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हादसे में घर का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वकील शशि भूषण मिश्रा राजस्व परिषद में जनरल सेक्रेटरी भी हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह कोर्ट चले गए। घर पर उनकी पत्नी पलक, बेटा आरव थे। सुबह करीब पौने 10 बजे अचानक आग लग गई। आग देखकर पत्नी किचन से बाहर निकलीं। मदद के लिए शोर मचाने ...