लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। पंचमुखी हनुमान मंदिर से भगवान की मूर्ति पर चढ़ा चांदी का मुकुट और छत्र चुराने वाले गिरोह का महानगर पुलिस ने पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। महानगर थाना प्रभारी के अनुसार बीती 3 अगस्त को खाटू श्याम मंदिर के निकट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी प्रदीप कुमार शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर रात में मंदिर में घुसकर भगवान की प्रतिमा पर सजा चांदी का मुकुट और छत्र चुरा ले गए। सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ लिया था। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

पुलिस की बड़ी सफलता मा...