लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: जानकीपुरम सहारा स्टेट रोड स्थित मुख्य चौराहे के पास मंदिरों और रिहायशी क्षेत्र के निकट नगर निगम द्वारा बनाए गए कूड़ाघर तथा प्रस्तावित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में शुक्रवार को क्षेत्रीय नागरिकों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। दर्जनों स्थानीय निवासियों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। ----

धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दो पवित्र मंदिरों के ठीक बगल में पहले सार्वजनिक शौचालय और फिर कूड़ा डंपिंग स्थल विकसित किया गया, जिससे क्षेत्र की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य प्रचारक डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि मंदिरों के समीप इस तरह की व्यवस्था पूर...