Lucknow News: मंडलायुक्त कार्यालय कर्मी को धक्का देकर उड़ाया मोबाइल
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: लखनऊ। मडियांव में बस पर चढ़ने के दौरान मंडलायुक्त कार्यालय के एक कर्मी को धक्का देकर बदमाश मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आईएम रोड स्थित एल्डिको रेगलिया निवासी हरिशंकर मंडलायुक्त कार्यालय में सांख्यिकीय अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को वह राजकीय कार्य से सीतापुर कलेक्ट्रेट जाने के लिए भिठौली चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। बस आने पर जैसे ही वह उसमें चढ़ने लगे, पीछे से एक युवक ने उन्हें धक्का देकर जेब से मोबाइल निकाल लिया और भीड़ में गायब हो गया। मडियांव इंस्पेक्टर ने बताया कि हरिशंकर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.