Lucknow News: भड़काऊ पोस्ट वॉयरल कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: ठाकुरगंज में इंस्टा पर भड़काऊ पोस्ट वॉयरल करके सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ठाकुरगंज के मिश्रीबाग के शिवम चौरसिया ने बताया कि पूर्व में उनके भाई पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। उसके बाद से इंस्टा पर भड़काऊ पोस्ट वॉयरल किए जा रहे हैं। आरोप है कि ठाकुरगंज जनरैलगंज के फरहान सिद्दीकी ने इंस्टा पर पोस्ट वॉयरल की है, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.