Lucknow News: भैंसों की नीलामी रोकने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
लखनऊ, अगस्त 24 -- Lucknow News: पारा क्षेत्र से पकड़ी गई भैंसों की नीलामी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर निगम मुख्यालय के सामने जुटे कार्यकर्ताओं ने यहां का मुख्य मार्ग जाम कर नारेबाजी की। इससे हजरतगंज तक भीषण जाम लग गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। बाद में कई कार्यकर्ताओं को पुलिस टांगकर वाहनों तक ले गई और उन्हें हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। पशुपालकों के समर्थन में उतरे विधायक और पार्षदप्रदर्शन के बीच सपा विधायक अरमान खान, पार्षद सैयद यावर हुसैन रेशू, शफीकुर रहमान चचा, कामरान बेग समेत कई जनप्रतिनिधि सीधे नीलामी हॉल पहुंच गए। यह भी पढ़ें- लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी को लेकर बवाल, सपा-आजाद समाज पार्टी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.