लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: सुबह दुकानें खुलने से पहले ही भूतनाथ मार्केट में जेसीबी और डम्पर गरजने लगे। करीब 10 बजे तक एक साथ पूरे मार्केट में जगह-जगह सड़क के दोनों ओर रास्ता खोद दिया गया। ऐसे में एक साथ हुए कार्य की वजह से मार्केट आने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। पीडब्ल्यूडी यहां पर फुटपाथ का निर्माण कर रहा है। इससे सड़क के किनारे सुंदर हो जाएंगे और पैदल चलने वालों को जगह मिलेगी। पीडब्ल्यूडी यहां पर दो कार्य करा रहा है। एक ओर फुटपाथ का निर्माण हो रहा है तो दूसरी ओर यहां पर नाले की खुदाई भी शुरू हो गई है। मेट्रो स्टेशन से मार्केट के आखिरी छोर तक करीब 500 मीटर तक दोनों ओर फुटपाथ बनेगा। लेसा इसके बाद बिजली के खंभे और नगर निगम स्ट्रीट लाइटें स्थानांतरित करने का कार्य करेगा। ऐसे में अगले कुछ दिन ट्रांस गोमती क्षेत्र के इस सबसे बड़े मार्के...