Lucknow News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का निगोहां में भव्य स्वागत, 21 किलो लड्डू के केक से मनाया जन्मदिन
लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: निगोहां (लखनऊ), संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का शुक्रवार को निगोहां कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। प्रतापगढ़ जाते समय रास्ते में रुके प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व जिलामंत्री एवं प्रधान अभय कान्त दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ. रोहित मिश्रा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 21 किलो लड्डुओं से बना विशेष केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वागत से अभिभूत डॉ. मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.