लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: ट्रैफिक विभाग की लापरवाही के कारण रविवार को 1090 चौराहे पर वाहन चालकों को घंटों भीषण जाम में जूझना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित मिश्रा की रैली भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हो रही थी। इस शक्ति प्रदर्शन में 100 से अधिक कारें शामिल थीं, जिन्हें सड़क पर बेतरतीब पार्क कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि पूरा 1090 चौराहा चोक हो गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम को लेकर ट्रैªफिक विभाग ने डायवर्जन प्लान लागू नहीं किया और न ही कोई व्यवस्था की थी। इसके चलते लोहिया पथ, गोल्फ क्लब चौराहा, बालू अड्डा, बैकुंठ धाम तिराहा और गोमती बैराज मार्ग भीषण जाम की चपेट में आ गए और सैकड़ों वाहन फंस गए। 1090 चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे भाजयुमो का कार्यक्र चला। सूचना मिलने पर एसीपी हजरतगंज और एस...