लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक व सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अवध, गोरखपुर, काशी, बृज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र के दोनों विभागों के संयोजकों व सह संयोजकों की सूची जारी कर दी। अवध क्षेत्र में प्रशांत तिवारी को सोशल मीडिया विभाग का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है। रत्नेश अवस्थी, अविनाश गिरी, महेंद्र त्रिपाठी और प्रशांत सिंह सह संयोजक बनाए गए हैं। ज्योतिर्मय बरतारिया को अवध में आईटी विभाग का संयोजक बनाया गया है। सह संयोजक की जिम्मेदारी मनीष मिश्रा और अभय सिंह को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...