लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते में कर्मियों के लिए जारी टेंडर की जानकारी उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाने के मामले में नगर निगम के लिपिक शिवेन्द्र मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने इसकी जानकारी न दिए जाने पर नोटिस जारी किया है। लिपिक ने अपने जवाब में मेडिकल लीव पर होने का हवाला देते हुए सफाई दी है। अपर नगर आयुक्त कार्यालय की ओर से छह अक्तूबर 2026 को जारी नोटिस में कहा गया कि जेम पोर्टल पर प्रकाशित निविदा से संबंधित 11 सितंबर के बाद की प्रगति और उस पर प्राप्त आपत्तियों की जानकारी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में नहीं लाई गई। जबकि निविदा संबंधित लिपिक की जेम पोर्टल आईडी से ही प्रकाशित की गई थी। इस मामले में लापरवाही को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। अब लिपिक शिवेन्द्र मि...